महाराष्ट्रराष्ट्रीय
Trending
पुणे के ‘‘ससून जनरल अस्पताल’’ में आरोपी पर अस्पताल में हमले का प्रयास, दो लोग घायल
![](https://bhaskarvishwa.com/wp-content/uploads/2022/09/पोलिस-जीप-2-भा.jpg)
पुणे, छह सितंबर – पुणे के सरकारी अस्पताल ‘‘ससून जनरल अस्पताल’’ में पांच अज्ञात लोगों ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के एक आरोपी पर कथित तौर पर हमले का प्रयास किया।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। मकोका के एक मामले का आरोपी तुषार हमबीर हमले में बच गया लेकिन हमलावरों को रोकने के प्रयास में एक पुलिस कर्मी तथा अस्पताल के उस वार्ड का एक व्यक्ति घायल हो गया।
बंड गार्डन पुलिस थाने के निरीक्षक प्रताप मनकर ने बताया, ‘‘ पांच लोग उस वार्ड में घुस गए जहां आरोपी भर्ती था और उस पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की।’’
अधिकारी ने कहा,‘‘ हमबीर बच गया, लेकिन एक पुलिस कर्मी तथा एक अन्य व्यक्ति हमले में घायल हो गया।’’
पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
- गुगल अॅप इंन्स्टॉल करा अन् राहा अपडेट👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sambhajinagarlive.news - WhatsApp ग्रुप 👇
https://chat.whatsapp.com/D1vs2HoW4eqFRkoSoO98Om - फेसबुक पेज👇
https://www.facebook.com/profile.php?id=100063797745685&mibextid=ZbWKwL - Telegram channel 👇
https://t.me/+YKOHk5GZrKVW8VPP - Follow the भास्करविश्व मीडिया channel on WhatsApp👇
https://whatsapp.com/channel/0029Va8zRcn3bbVBA3JmZk26 - 9923355999 हा मोबाईल नंबर आपल्या WhatsApp ग्रुपमध्ये अॅड करा अन् मिळवा अपडेट