राष्ट्रीय
Trending

मुंबई में गणेश उत्सव के छठे दिन 48 हजार से ज्यादा मूर्तियां विसर्जित की गईं

मुंबई, छह सितंबर – गणपति उत्सव के छठे दिन मुंबई में समुद्र, तालाबों और कृत्रिम झीलों में भगवान गणेश की 48 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त को हुई थी। श्रद्धालुओं ने छठे दिन सोमवार को विभिन्न समुद्र तटों, तालाबों और कृत्रिम झीलों में भगवान गणेश और देवी गौरी की मूर्तियां विसर्जित की। मंगलवार को सुबह तक, 48,029 मूर्तियां विसर्जित की जा चुकी थीं। इनमें से 41,340 प्रतिमाएं घरों में स्थापित हुई थीं, 429 प्रतिमाएं सार्वजनिक पंडालों की थीं और 6,260 मूर्तियां देवी गौरी की थीं।

अधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। मुंबई में पांचवें दिन रविवार को 31,365 मूर्तियां विसर्जित की गई थीं।

Back to top button
error: Content is protected !!