विदेश
Trending

पाकिस्तान में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 1208 हुई, 6082 लोग घायल

इस्लामाबाद, दो सितंबर – पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 1200 से अधिक लोगों की जान चली गयी है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गये हैं और उनके सामने खाने-पीने की दिक्कत हो गयी है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को बताया कि रिकार्ड मानसूनी बारिश के कारण आयी बाढ़ से 1208 लोगों की जान चली गयी।

उसने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 416 बच्चे एवं 244 महिलाएं हैं। उसके अनुसार बाढ़ जनित घटनाओं में 6082 लोग घायल भी हो गये।

देश में तीन दशक में इस बार सबसे अधिक वर्षा होने एवं हिमनद के पिघलने से एक तिहाई हिस्सा जलमग्न है। बाढ़ की सबसे अधिक मार सिंध और बलूचिस्तान प्रांत पर पड़ी है।

गिल्गिट बाल्टिस्तान का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, ‘‘ बाढ़ के कारण यहां हुई लोगों की मौत से मुझे बड़ा दुख हुआ। पूरे देश में तबाही हुई है। आप जहां भी जाएं, तबाही हर जगह आपको नजर आएगी।’’

Back to top button
error: Content is protected !!